Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रकृति, प्रेम और भक्ति का संगम है तीज का त्योहार

प्रकृति, प्रेम और भक्ति का संगम है तीज का त्योहार

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन स्थान वृंदावन गार्डन में किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हरियाली तीज उत्सव, उमंग और हर्षोल्लास से मनाया। क्लब की समस्त महिला सदस्यों ने हरे रंग के परिधान पहनें। क्लब की प्रथम महिला जूली गुप्ता ने समस्त सखियों का हल्दी कुमकुम लगाकर व बालो में गजरा लगाकर स्वागत किया। सभी को चूड़ी, मेहंदी बिन्दी व उपहार भेंट किए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने झूला झूल कर खूब आनंद उठाया। और आकर्षक मेंहदी लगाई। इस अवसर पर तीज पर आधारित संस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें लोकगीत और लोकनृत्य शामिल रहे, और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सोना बैंकर ने कहा कि यह पर्व न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह महिलाओं के एकजुट होने, श्रृंगार करने, नाचने-गाने और खुशियां मनाने का एक अवसर भी है। जूली गुप्ता ने कहा कि सावन में संपूर्ण धरती खिल जाती है। हमारा पूरा पर्यावरण हरियाली से आच्छादित है। यहां कोने-कोने में हरियाली है। सावन का महीना हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है एवं प्रकृति और मानव के बीच के अनूठे संबंध को भी दर्शाता है। गायत्री साहू ने कहा कि इस तरह का आयोजन आपसी सौहार्द बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि हरियाली तीज का व्रत शीघ्र विवाह और सुखद वैवाहिक के लिए सबसे उत्तम माना गया है। इसके पूर्व संस्थाध्यक्ष सी ए राजेश राज गुप्ता ने लोगो का स्वागत किया। संयोजक पूजा चौरसिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूजा त्रिपाठी, ज्योति कपूर, गीता गुप्ता, कविता वर्मा, रविन्द्र कौर, हेमा श्रीवास्तव, शैल मौर्य, प्रीति गुप्ता, पुष्पा श्रीवास्तव, रविन्दर कालरा, सुधारानी, ज्योति मौर्य, डॉ.प्रकाशनी अग्रहरी, आरूषि मौर्य आदि उपस्थित रही।