Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरपेड़ लगाने से ज्यादा जरूरी है उसे जीवित एवं सुरक्षित रखना :...

पेड़ लगाने से ज्यादा जरूरी है उसे जीवित एवं सुरक्षित रखना : अनिल सिंह

केराकत। क्षेत्र के डेढ़ूवाना गांव में स्थित गौरव ईट भट्टे उद्योग नदौली पर गुरुवार को  एक पेड़ मां के नाम रोपित किया गया। इस दौरान भट्टे के आस-पास लगभग पांच सौ पौधे रोपित किए गए। एक पेड़ मां के नाम समर्पित करते हुए उसके वृक्ष बन जाने तक उसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का प्रण लेते हुए भट्टा मालिक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ लगाना जितना जरूरी है, उससे कही अधिक आवश्यकता है उसे जीवित एवं सुरक्षित रखना है। कोरोना काल की याद दिलाते हुए कहा कि जब ऑक्सीजन की कमी से देश ने सैकड़ों जानें गंंवाई, तब हमें पेड़ों के महत्व का सही अर्थ समझ में आया। उन्होंने लोगो से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम पेड़ जरूर लगाए और उनका पालन -पोषण करें, ठीक उसी तरह से जैसे माता-पिता अपने बच्चों की देखभाल करते है।