जौनपुर धारा,जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा की मासिक बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम केअनुसार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। सर्व प्रथम बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष ने सदन को अवगत कराया कि वर्तमान केन्द्रीय बजट मे वित्त बिधेयक के माध्यम से 1972 से प्रदत्त कार्यरत कर्मचारी के समान सेवानिवृत्त कर्मचारी को भी मिल रहे बेतनआयोग के लाभ से वंचित कर दिया गया है, जिसके लागू हो जाने पर आठवे वेतन आयोग की संस्तुति हम पेंशनर्स को नही मिलेगी, जिससे आर्थिक हानि होगी। सरकार की ऐसी कार्रवाही का हमे एकजुट होकर विरोध करना होगा। इसके साथ ही 15 अप्रैल को जनपद शाखा के अधिवेशन एवं कार्यकारिणी के गठन के लिये कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह मे विशाल सम्मेलन सुबह दस बजे से होगा। अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉ.दिनेश चन्द्र जिलाधिकारी एवं विशिष्ठ अतिथि बरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर रहेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए राकेश कुमार श्रीवास्तव ने पेंशनर्स संगठन को सुदृढ करने पर बल देते हुए हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। राजस्व लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष मिठाई लाल नेअपने सम्बोधन मे चिकित्सा प्रतिपूर्ति के निस्तारण मे बिलम्ब की स्थिति से सदन कोअवगत कराते हुए संगठनात्मक कार्यवाही की अपेक्षा करते हुए अधिवेशन को सफल बनाने का आश्वासन दिया। बैठक को केके तिवारी, कंचन सिंह, पलकधारी, कन्हैयालाल पाण्डेय, नरेन्द्र त्रिपाठी, नन्दलाल सरोज, वीवी सिंह, दिनेश कुमार सिंह, इं.राम आश्रय, इं.पी.के.सिह, सक्खुराम, सूबेदार, रामसूरत यादव, रामचंद्र चौहान, ओमप्रकाश सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, गोरखनाथ माली, राम कृपाल यादव, चन्द्र मोहन चतुर्वेदी आदि ने सम्बोधित करते हुए सरकार की पेंशनर्स विरोधी कार्रवाही निन्दा करते हुए संघर्ष के लिए सदस्यगण से तैयार रहने काआह्वान किया।
― Advertisement ―
पेंशनर्स वित्त बिधेयक के बिरोध मे लामबंद, अधिवेशन 15अप्रैल को


