― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पूर्व विधायक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा...

Jaunpur Dhara News : पूर्व विधायक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्व विधायक के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान को अण्डरवर्ल्ड डॉन अबूसलेम के गुरगों द्वारा जान से मारने की धमकी के मामले में जौनपुर ज़िले के खेतासराय थाने में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एंव पूर्व विधायक नदीम जावेद, दीपक जायसवाल एंव दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर व्यंगात्मक पोस्ट लिखने के कारण 12 सितम्बर की रात पूर्व विधायक नदीम जावेद के गुरगों ने पत्रकार खुर्शीद अनवर पर प्राण घातक हमला किया और उनका मोबाईल फोन छीन लिया था। इस मामले में 14 सितम्बर को जौनपुर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक नदीम जावेद सहित 6लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे के बाद खुर्शीद को लगातार धमकियां मिल रही थीं। चार दिन पूर्व खुर्शीद ने पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा से मिलकर शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खेतासराय थाने में आज पूर्व विधायक नदीम जावेद, दीपक जायसवाल सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Share Now...