जौनपुर। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र केराकत के पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज के पूज्य पिताजी पूर्व विधायक सोमारूराम सरोज के निधन पर उनके आवास ग्राम पतौरा ब्लॉक मुफ्तीगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के साथ जि़ला इकाई के पदाधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर दिवंगत आत्मा को शांति हेतु प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। क्षेत्रीय एसडीएम एवं क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात अंतिम संस्कार हेतु शवयात्रा को कांधा देते हुए सिहौली घाट पर अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर सपा के सांसद दारोगा प्रसाद सरोज, प्रिया सरोज, विधायक तूफानी सरोज, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक राजनारायण बिंद, मधुबाला पासी, पूर्व अध्यक्ष जि़ला पंचायत राजबहादुर यादव, प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, दीपक विश्वकर्मा, राजकुमार बिंद, सुशील दुबे, श्रवण जायसवाल, श्यामबहादुर पाल, सुरेश यादव, आलोक त्रिपाठी लकी, सत्यनारायण यादव, भीम यादव, ऋषि यादव, शैलेश राय, रामनेत यादव, सुशील श्रीवास्तव, सतवंत यादव, राहुल त्रिपाठी, राजमूर्ति सरोज सहित आदि सपाजन उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
पूर्व विधायक को पार्टी का झंडा ओढ़ाकर दी गई अंतिम विदाई


