जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने विकासखंड धर्मापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजना में पाठ्य पुस्तक वितरण किया। विद्यालय में कुल नामांकित 134 छात्रों के सापेक्ष 101छात्र मौके पर उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी के द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से प्रात: कालीन प्रार्थना सभा संबंधित प्रश्नों को पूछा गया। जिलाधिकारी खुद एक शिक्षक के रूप में भी नजर आए एवं बच्चों से पढ़ाई के संबंध में जानकारियों को साझा किया। उन्होने बारिश के उपरांत संचारी रोग के दृष्टिगत विद्यालयों में विशेष साफ सफाई रखने और छात्रों को भी मच्छर जनित रोगों के प्रति जागरूक करने एवं रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी को साझा करने के निर्देश दिया। विद्यालयों के अध्यापकों से शिक्षक-अभिभावक बैठकों के दौरान बच्चों को नियमित स्कूल भेजने, संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अध्यापकों को निपुण भारत के तहत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में ग्राम प्रधान तथा एसएमसी के सदस्यों का सहयोग लेने के साथ ही शक्षक अभिभावक बैठक के दौरान इस पर चर्चा कर कार्य करने को कहा गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ विकासखण्ड धर्मापुर के कम्पोजिट विद्यालय पचहटिया एवं विकासखण्ड मुफ्तीगंज के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर ओझइयां का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कम्पोजिट विद्यालय पचहटिया के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिक उपस्थित पाए गए। विद्यालय में कुल नामांकित 199के सापेक्ष 143 छात्र उपस्थित मिले। विद्यालय की मध्यान्ह भोजन पंजिका का अवलोकन किए जाने पर गत तीन कार्य दिवसों की लाभार्थी छात्र संख्या क्रमश:157, 159 एवं 157दर्ज की गई प्राप्त हुई। गत शैक्षिक वर्ष 2024-25 में विद्यालय द्वारा कुल नामांकित 238छात्रों के सापेक्ष 224छात्रों की डीबीटी की गई प्राप्त हुई। विद्यालय की दीवाल पर कंपोजिट धनराशि के व्यय का विवरण शैक्षिक सत्र 2021-22 के बाद से अंकित नहीं पाया गया। गत शैक्षिक सत्र में विद्यालय को प्राप्त कुल 75000 धनराशि के व्यय विवरण की जांच किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पाया गया कि विद्यालय द्वारा एक लोहे के दरवाजे के निर्माण में कुल 17000 रुपए व्यय किए गए हैं, जिसके मूल्यांकन हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश निर्गत किए गए। विद्यालय को विभाग द्वारा प्राप्त स्मार्ट टीवी विद्यालय द्वारा अभी तक इंस्टॉल नहीं किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। विद्यालय में प्रधानमंत्री पोषण अभियान के अंतर्गत मध्याह्न भोजन बच्चों द्वारा क्रमबद्ध रूप से नियत स्थान पर न करते हुए इधर-उधर किए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मध्यान्ह भोजन के किचन एवं भोजन ग्रहण करने वाले स्थान पर दो पंखों को लगवाए जाने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकासखण्ड मुफ्तीगंज के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर ओझइयां का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिक उपस्थित पाए गए।
― Advertisement ―
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में डीएम ने वितरीत किया पाठ्य पुस्तक


