जौनपुर धारा,जौनपुर। जौनपुर के ग्राम कमरुद्दीनपुर की बेटी पूजा सिंह ने एसएससी जेई 2024 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर केंद्रीय जल आयोग में कनिष्ठ अभियंता पद हासिल किया। यह केवल एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं, बल्कि सामाजिक पूर्वाग्रह, आर्थिक संघर्ष, मानसिक अवरोधों और असफलताओं से लड़कर मिली जीत की दास्तान है। पूजा के पिता राजेश कुमार सिंह निजी शुगर मिल में क्लर्क हैं, और माँ मंजू सिंह गृहिणी होने के साथ एक किसान भी हैं। जब पूजा और उनके भाई-बहनों की पढ़ाई का खर्च बढ़ा, तो माँ ने मिर्च की खेती शुरू की। वे गर्मियों की झुलसाने वाली धूप में खेतों में पसीना बहातीं, भारी मशीन कंधों पर उठाकर कीटनाशकों का छिड़काव करतीं। यह देखकर पूजा के दिल में दर्द भी था और संकल्प भी। उन्होंने ठान लिया कि एक दिन माँ को यह सब नहीं करना पड़ेगा। उनकी माँ ने खुद पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं, लेकिन बेटी की शिक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता बनाया। चाहे खेत का कितना भी महत्वपूर्ण काम हो, उन्होंने पूजा की स्कूल या कोचिंग कभी मिस नहीं होने दी।
― Advertisement ―
पुलिस मुठभेड़ में जहरखुरानी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार
जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जहरखुरानी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से...
पूजा सिंह का केंद्रीय जल आयोग में चयन



