जौनपुर धारा,जौनपुर। थाना खेतासराय पुलिस टीम ने चोरी की घटना का 48घण्टे के अन्दर सफल अनावर करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी के दो पम्पिंग सेट व एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। खेतासराय पुलिस टीम ने थाने में पंजीकृत धारा303(2)बीएनएस का सफल अनावरण करते हुये चोरी गये पानी चलाने वाले दो मोटर व थाना कोतवाली जौनपुर से मुकदमा के धारा 303 से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट सीडी डीलक्स के साथ तलहा उर्फ समीर पुत्र मोहिद्दीन निवासी ग्राम मानीखुर्द, अशरफ पुत्र अब्दुल कलाम निवासी मानीखुर्द थाना खेतासराय जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर सोंगर बैरियर से पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।
― Advertisement ―
पुलिस मुठभेड़ में जहरखुरानी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार
जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान जहरखुरानी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से...
पुलिस ने 48घण्टे के अन्दर किया चोरी का खुलासा

Previous article


