Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरपुलिस ने गांजा और तमंचा के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गांजा और तमंचा के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर शिवाला तथा नेवादा चौराहे से बुधवार की भोर में पुलिस ने दो बदमाशों को गाजा तथा एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर से मिली सूचना पर थानाप्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह बुधवार की भोर में चौकी प्रभारी अरविंद यादव व अन्य सहयोगियों के साथ मौजूद थे। उसी समय एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसको पकड़ कर जब तलाशी लिया तो उसके पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गये बदमाश मनोज कुमार पुत्र स्व.राम आधार निवासी त्रिलोई थाना मुंगराबादशाहपुर का निवासी है। उसके बाद सुबह थानाप्रभारी श्री सिंह एस आई धनुषधारी पांडेय व अन्य हमराहियों के साथ नेवादा चौराहे पर मौजूद थे। उसी समय एक व्यक्ति दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसे बुलाया तो वह भागने लगा। पुलिस के जवानों ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक झोले में एक किलो 700 ग्राम गाजा बरामद हुआ। पकड़ा गया बदमाश राजकुमार सोनी पुत्र लाला सोनी निवासी नया कालोनी ताड़तला कोतवाली जौनपुर का निवासी है। दोनो बदमाशों का चालान कर दिया गया।