जौनपुर। सुजानगंज पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 14एंड्रॉयड मोबाइल, 20कीपैड मोबाइल, 1एयरबड, 12टेम्पर्ड ग्लास, 7एयरफोन, 2 हेडफोन, 1स्मार्टवॉच बैंड, घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल और 2,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। घटना के अनुसार, राकेश कुमार पुत्र शोभनाथ पटेल, निवासी ग्राम फरीदाबाद, थाना सुजानगंज, जौनपुर ने थाने में सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि रात में मोबाइल की दुकान बंद करके घर जाने के बाद अज्ञात चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में थाना सुजानगंज पर मुकदमा संख्या 224/2025 धारा 305(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष सुजानगंज यजुवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना सुजानगंज की क्राइम टीम घटना के अनावरण हेतु प्रयासरत थी। 6-7अगस्त की रात को उप-निरीक्षक विद्यासागर और क्राइम टीम के उप-निरीक्षक आनंद कुमार राय अपनी टीम के साथ बेलवार तिराहे पर मौजूद थे। इस सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर 5 चोरों को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विवेक पटेल पुत्र अशोक पटेल, अजीत पटेल पुत्र यमुना प्रसाद पटेल, शिवम त्रिपाठी पुत्र ब्रह्म प्रकाश तिवारी, सुमित प्रजापति पुत्र राजेश प्रजापति और संतलाल शर्मा पुत्र लल्लू शर्मा के रूप में हुई। बरामद रुपयों के संबंध में पूछने पर अभियुक्तों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय शचीपुरम, सुजानगंज, जौनपुर से भी सामान चोरी किया था और उसे बेचकर प्राप्त पैसे का हिस्सा है।सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
पुलिस ने किया मोबाइल चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार



