― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस के चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहनों के उतारे गए काली फिल्म

पुलिस के चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहनों के उतारे गए काली फिल्म

जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को पुलिस विभाग द्वारा जबरदस्त संघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें दर्जनों लग्जरी वाहनों में लगे काले शीशे को उतरवाया गया। वहीं पुलिस के इस कार्य वहीं से वाहन चालकों में हड़कम का माहौल देखा गया। पुलिस चेकिंग अभियान को देखकर कितने गाड़ी चालक अपने गाड़ियों को मोड़कर दूसरे रास्ते से निकलते नजर आए, अधिकांश चालक तो चालाकी दिखाते हुए अपने शीशे को गिराकर जाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपनी चालाकी में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने उनको भी चेक करके काले शीशे को उतरवाया। बता दें कि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी अमित सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के अनापुर डमरूआ मोड़ के पास मेंन हाईवे पर करीब 11:00 बजे से सघन चेकिंग अभियान  चलाना शुरु किया, जो लगभग 2:00 बजे तक चलता रहा। इसी बीच दर्जनों वाहनों में लगे काले शीशे उतरवाए गए जो चालक सीट बेल्ट नहीं लगाया था उनको सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी गई। फिलहाल पुलिस के इस चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

Share Now...