जौनपुर धारा, सिरकोनी। क्षेत्र के बीबीपुर गांव में स्थित शिवजी के मंदिर के पास मंगलवार की रात को दबंगो ने पुरानी रंजिश में दो युवकों को मारपीटकर घायल कर दिया। दोनों युवकों को काफी गम्भीर चोट आयी है। सुंगुलपुर निवासी कार्तिकेय सिंह पुत्र जयहिंद सिंह तथा अनुराग पाठक पुत्र विनोद पाठक बीबीपुर गांव में स्थित एक चक्की पर गेहूं पिसवाने गए थे। वहीं पर दो साल पूर्व हुए विवाद को लेकर बीबीपुर गांव के कुछ दबंग युवकों ने दोनों को जमकर पीट दिया। अनुराग पाठक तथा कार्तिकेय को सिर, चेहरे तथा शरीर पर काफी चोट आयी। लोगों ने किसी तरह से बीच बचाव करके मामले को शांत कराया। घटना की सूचना पर दोनों युवकों के घर से लोग आ गए। घायल युवकों को तत्काल थाने ले आये। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने के बाद विपुल चौहान पुत्र जयप्रकाश चौहान, शिवप्रकाश चौहान पुत्र रतन चौहान, उपेंद्र चौहान पुत्र कैलाश चौहान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने दो युवकों को पीटकर किया घायल

Previous article
Next article


