Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन कल

पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन कल

  • रेलवे यूनियन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संयुक्त रूप से करेंगे प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक डिप्लोमा इंजीनियर संघ के सभागार में आयोजित की गयी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. प्रदीप सिंह ने अवगत कराया कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर संघर्ष वर्ष 2023 में पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु केंद्रीय कर्मचारी संगठन, राज्य कर्मचारी, शिक्षक एवं पेंशनर्स द्वारा संयुक्त रूप से भविष्य में विभिन्न चरणों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हो चुकी है। प्रथम चरण में महामहिम राष्ट्रपति को ऑनलाइन पिटिशन का प्रेषण जनपद में 20 फरवरी तक चलेगा। दूसरे चरण में 21 फरवरी को जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय कर्मचारी संगठन नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के साथ जनपद के राज्य कर्मचारी संयुक्त रूप से निजीकरण के विरोध एवं पुरानी पेंशन के समर्थन में धरना प्रदर्शन में सहभागिता करेंगे। तृतीय चरण में 21 मार्च को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले जनपद के समस्त केंद्र एवं राज्य के कर्मचारी, शिक्षक एवं पेंशनर्स कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। जिला मंत्री देवेश कुमार यादव ने कहा कि पेंशन सेवानिवृत्त कर्मचारी की गरिमा कायम रखने हेतु एक सामाजिक कल्याणकारी कदम है। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीबी सिंह ने कहा कि सरकार के पास कोई मध्य मार्ग नहीं है पुरानी पेंशन अविलंब बहाल होनी चाहिए। डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष शशिकांत यादव एवं सचिव सुनील गुप्ता ने छ: राज्यों की तरह पूरे देश में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली नहीं होने पर संयुक्त मोर्चा बनाकर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। नलकूप खंड से वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. राजकुमार गुप्ता ने निजीकरण के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया। जल निगम से परिषद के संयुक्त मंत्री सुजीत विश्वकर्मा ने सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं में लगातार हो रही गिरावट एवं निजी करण के बढ़ते ग्राफ का सम्यक विश्लेषण करते हुए इसे चिंताजनक बताया। कामरेड कल्लूराम एवं प्रमोद शर्मा ने स्वरचित लोकगीतों के माध्यम से उपस्थित साथियों में उत्साह का संचार किया। सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं परिषद के संप्रेक्षक अमर बहादुर यादव ने तन मन धन से संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु अपना संकल्प व्यक्त किया। बैठक में संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव, इं. प्रमोद कुमार, इं. शिवानंद यादव, इं. सुजीत कुमार, रामलाल पाल, होम्योपैथिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव, इं. अलीम अहमद, इं. अरविंद कुमार, इं. रामपाल, अजय राजभर, लालमणि पाल, बेसिक हेल्थ वर्कर संघ के गौरव कुमार श्रीवास्तव, तेज बहादुर, अखिलेश कुमार यादव, राजेश पाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परिषद के जिला मंत्री देवेश कुमार यादव ने किया।