Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुनीत सागर स्वच्छता अभियान के तहत की सफाई

पुनीत सागर स्वच्छता अभियान के तहत की सफाई

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। 98 यूपी बीएन एनसीसी के कमांडिग ऑफिसर कर्नल एनएस नेगी के निर्देशन में आज मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाया। कॉलेज के आसपास बिखरे  पॉलीथिन, प्लास्टिक के बोतल, कचरों की साफ सफाई की। इस अभियान में सभी कैडेटों ने पूरे उत्साह से साफ सफाई किया। कालेज के एनसीसी ऑफिसर कैप्टन यसके पाठक के साथ साथ डॉ. शशि पांडेय, साहेब लाल, मनीष आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार बीएनबी  इंटर कॉलेज के कैडेटों ने भी कैप्टन शिव शंकर के नेतृत्व में अभियान चलाया। जमालापुर इंटर कॉलेज में यही अभियान मेजर आरपी सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।

Share Now...