Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीयू मे एलएलबी की छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

पीयू मे एलएलबी की छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

  • अधिकारियों ने काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौपा

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी अंतिम वर्ष की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदने का प्रयास किया। अन्य छात्र उसे बचा कर नीचे ले आये, उसके बाद अधिकारियों ने उसके परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि बीए एलएलबी अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने क्लास करने के बाद  किसी बात को लेकर बीए एलएलबी के भवन पर चौथी मंजिल के छत पर चढ़ गई और वह वहां से से कूदने से प्रयास कर रही थी। लेकिन आसपास के छात्रों की नजर पड़ी, जिसके बाद छात्रों ने चौथी मंजिल पर चढ गये, कूदने का प्रयास कर रही छात्रा को पड़कर नीचे ले आया। इसके बाद मामले की सूचना चीफ प्रॉक्टर, चीप वार्डन एवं डॉ.जान्हवी श्रीवास्तव को दिया गया। जिसके बाद लोगों ने पहुंच कर लड़की के मनोदशा की काउंसलिंग की। उसके बाद उसके परिजनो को बुलाया। जिसमें उसकी मां और बहन विश्वविद्यालय में पहुंची। वह शहर के लाईन बजार थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसे समझा बूझकर परिजनो को सौप दिया। लेकिन वह ऐसा कदम क्यो उठा रही थी, इस पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।