Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअंतर्राष्ट्रीयपीओके नीलम घाटी में जीप के नाले में गिरने से छह महिलाओं...

पीओके नीलम घाटी में जीप के नाले में गिरने से छह महिलाओं की मौत

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की नीलम घाटी में रविवार को एक जीप के नाले में गिरने से छह महिलाओं की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए. ‘डॉन’ समाचार पत्र ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अख्तर अय्यूब के हवाले से बताया कि घटना दुधनियाल के छरी इलाके में अपराह्न करीब तीन बजे हुई जब जीप 300 फुट गहरे सूखे नाले में गिर गई.

उन्होंने बताया कि हादसे में छह महिलाओं की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए. यात्री नीलम नदी के किनारे स्थित ठंडा पानी गांव के रहने वाले थे. अय्यूब ने कहा कि वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे. उन्होंने कहा कि घायलों को दुधनियाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से पांच लोगों को आगे के इलाज के लिए मुजफ्फराबाद के अस्पताल भेज दिया गया है.

Share Now...