जौनपुर धारा, जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद में विकासखण्ड करंजाकला की ग्राम पंचायत तियरी और पचेवरा, विकासखण्ड सुजानगंज की ग्राम पंचायत सकरा-1 और इटहा, विकासखण्ड बक्सा की ग्राम पंचायत मसनपुर और चवरी, विकासखण्ड मड़ियाहूं की ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर और चकताला, विकासखण्ड रामपुर की ग्राम पंचायत राजापुर और सिकरौर, विकासखण्ड जलालपुर की ग्राम पंचायत मरही और थौर, विकासखण्ड खुटहन की ग्राम पंचायत फतेहगढ़ और कसियागढ़ में किया गया। कार्यक्रम के तहत एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओ के प्रचार-प्रसार के साथ ही स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच की गयी। पीएम उज्ज्वला के तहत नये व्यक्तियों का नामांकन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया। ड्रोन से नैनौ युरिया, डीएपी, का प्रर्दशन किया गया और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई-के.वाई.सी.की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। आपूर्ति एवं विपणन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गतन निःशुल्क राशन एवं पीएम उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डाला गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।

