Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeउत्तर प्रदेशपाक मंत्री बिलावल भुट्टो का सिर लाने वाले को दो करोड़ का...

पाक मंत्री बिलावल भुट्टो का सिर लाने वाले को दो करोड़ का इनाम

बागपत. पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर किए गए अशोभनीय टिप्पणी को लेकर पूरे देश में बवाल मचा है. जगह-जगह बीजेपी के नेता बिलावल भुट्टों केखिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी क्रम में बागपत के स्थानीय बीजेपी नेता ने बिलावल भुट्टो का सिर कलम कर लाने वाले को दो करोड़ इनाम देने का ऐलान कर दिया. बीजेपी नेता मनु पाल बंसल ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का सिर कलम कर जो लायेगा, उसे दो करोड़ रुपये का इनाम दिया जायेगा. बागपत क्लेक्ट्रेट में बीजेपी नेता पाकिस्तान विदेश मंत्री पर कार्यवाही की मांग को प्रदर्शन कर रहे थे. उसी दौरान बीजेपी नेता व जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने ये बयान दिया.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. इस दौरान बीजेपी नेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे और बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी की. इसी दौरान बीजेपी के नेता व जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा कि जो बिलावल भुट्टो का सिर कलम कर लायेगा उसको वे दो करोड़ रूपये का इनाम देंगे.

Share Now...