Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ शुभारंभ

पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का हुआ शुभारंभ

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय कस्बे के उत्तरी छोर पर स्थित आदर्श भारती महाविद्यालय में स्काउड गाइड का पांच दिवसीय शिविर का बड़े धूमधाम से शुभारंभ हुआ। शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित हुए वक्ताओं ने स्काउड गाइड के बारे में प्रकाश डालते हुए जीवन में उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। बुधवार को उक्त महाविद्यालय के प्राचार्य विनय सिंह द्वारा माँ सरस्वरी के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रवज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात अथितियों के स्वागत गीत के माध्यम से कार्यक्रम का आगाज किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम के पश्चात वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। डॉक्टर धर्मराज पाण्डेय ने स्काउड गाइड पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उसके नैतिक मूल्यों के महत्ता के बारे में बताया। विटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुनीता मिश्रा ने आदर्श जीवन शैली में अपनाने की अपील किया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. चन्दवीर सिंह, डॉ. श्यामजीत पाण्डेय, डॉ. विजय कुमार पाण्डेय, विकास पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संचालन डॉ. अजय कुमार तिवारी ने किया।