जौनपुर धारा,मछलीशहर। लगभग पांच दिन पहले घर से अचानक गायब हुई महिला की लाश मंगलवार को गांव के बगल खेत में पाए जाने से सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ताजुद्दीनपुर पूराफगुई गांव निवासी गंगाराम के लड़के रामआसरे ने 27अप्रैल को अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए बताया था कि उसकी मां 65 वर्षीय फूला देवी जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है एक झोले में आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि लेकर 24अप्रैल को दोपहर में घर से निकल गई। उनकी बहुत खोजबीन की गई, परन्तु पता नहीं चला है। मामले में पुलिस ने 27 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कर ली। 29अप्रैल मंगलवार को सुबह ही उक्त गांव की नहर के किनारे पुआल की गजहर के पास उक्त महिला का शव मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही हैं। मामले में प्रभारी निरीक्षक विनीत राय का कहना है कि महिला की गुमशदगी दर्ज है। मृत्यु के कारण के बारे में लोगों से पूछताछ की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के 4लड़के रामआसरे, शिव कुमार, राहुल, रोहित और एक लड़की है। सभी बच्चे शादी शुदा हैं।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पांच दिन पहले गायब हुई महिला का मिला शव

Previous article

