जौनपुर धारा, केराकत। नगर के शेखजादा मोहल्ले में चार माह पूर्व मनबढ़ों द्वारा मारपीट व साइकिल उठा ले जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस पांच आरोपितों के खिलाफ साइकिल लूट व एससीएसटी की धारा के तहत मुकदम दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि नारद सोनकर व राधेश्याम सोनकर ने न्यायालय में 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया कि चार माह पूर्व पड़ोस के इमरान अंसारी, दानिश अंसारी, सलमान, आमिर अंसारी, सद्दाम अंसारी ने पुरानी रंजिश के तहत अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डण्डे से मारने लगे। इसी बीच लोगों के जुटने पर वह भाग निकले और जाते-जाते कोई कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए साइकिल उठा ले गये। थाने पर सुनवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
― Advertisement ―
पांच के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा दर्ज
Previous article

