Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरपशु आरोग्य शिविर में साढ़े 4 सौ से अधिक पशुओं का कराया...

पशु आरोग्य शिविर में साढ़े 4 सौ से अधिक पशुओं का कराया गया उपचार

जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी विकास खण्ड के परियाव गांव में बुधवार को पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चार सौ 83 पशुओं का पंजीकरण, चिकित्सा आदि किया गया। इस दौरान उन्हें कृमि नाशक दवाएं दी गईं। शिविर का शुभारंभ पूर्व प्रधान चंदू यादव ने किया। शिविर में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह ने पशुओं के टीकाकरण के फायदे और हरे चारे की महत्ता, बांझपन कारण और निवारण पर प्रकाश डाला। शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. नरेंद्र प्रताप डींग, डॉ. आलोक चौधरी, सुजान सिंह आदि मौजूद रहे। आयुर्वेट कम्पनी द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को दवाओं की जानकारी दिया गया। लोगों के पशुओं को थनैला, भूख न लगने, घाव, गर्भाधान आदि की दवाएं नि:शुल्क दी गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानवेंद्र सिंह, अनिल सिंह शेखर श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही।

Share Now...