जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के डड़ारी गॉव में बीती रात अज्ञात कारणों से पशुशाला में लगी आग से झुलसकर एक गाय की मौत हो गयी और दो गाये झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार डड़ारी गॉव निवासी जगदीश प्रसाद शुक्ल का घर के बगल छप्पर से बना पशुशाला है जिसमें तीन गाये बंधी थीं। रात को अज्ञात कारणों से लगी आग से छप्पर जलने लगा जिसमे बंधे मवेशी चिल्लाने लगे। लोगो की आंख खुली तो देखा छप्पर से लपटें निकल रही थी, शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और देखा कि एक गाय की तत्काल मौत हो चुकी थी बाकि दो गायें गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गयी है जिनका इलाज कराया गया।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पशुशाला में लगी आग, एक गाय की मौत, दो झुलसीं


