Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपत्रकार परिषद ने सैनिकों के सम्मान में निकाला शौर्य यात्रा

पत्रकार परिषद ने सैनिकों के सम्मान में निकाला शौर्य यात्रा

जौनपुर धारा,शाहगंज। अपनी बहादुरी के बल पर दुश्मनों के सीने में आतंक भर देने वाले भारतीय सैनिकों के सम्मान में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद प्रमुख अनिल दूबे आजाद के निर्देश पर जनपद जौनपुर की शाहगंज तहसील इकाई ने बुधवार को योगी तिराहा शाहगंज से भारतीय सैनिकों के सम्मान में एवं ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में एक विशाल शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। शौर्य यात्रा नगर के योगी नाथ तिराहा से प्रारंभ होकर शाहगंज तहसील से होते हुए जेसीज चौराहा पर जोरदार नारा लगाते हुए, तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ा। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के गगन भेदी उदघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा, सैकड़ो की संख्या में तिरंगा लहराते हुए तथा जौनपुर रोड पर आगे बढ़ते हुए शौर्य यात्रा शाहगंज कोतवाली में स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शौर्य यात्रा का समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम में नौशाद खान, प्रदेश प्रभारी एसपी शर्मा, जिलाध्यक्ष चंद्रजीत यादव, ब्रजेश उपाध्याय, अरुण यादव, अजय बहादुर, धर्मेंद्र कुमार, रिंकू उपाध्याय, राजेश शुक्ला, मनोज सिंह, शहजाद मंसूरी, सैयद सज्जाद आसिफ, शैलेश नाग, मोहम्मद आसिफ,   मनेअब्बास, अनिल शर्मा, संदीप सोनी, इत्यादि क्षेत्र के क्रांतिकारी पत्रकार साथी उपस्थित होकर शहीद सम्मान शौर्य यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Share Now...