जौनपुर धारा,जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव निवासी पत्रकारों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक के यहां पत्र भेज कर पत्रकारों की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। आरोप है कि क्षेत्र के भटेहरा गांव निवासी व जौनपुर जिले का टापटेन इनामियां हिस्ट्रीशीटर अपराधी ओमप्रकाश पाण्डेय पुत्र शारदा प्रसाद पाण्डेय जिस पर जनपद में 25से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज है, जिसको वर्ष 2021में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है।उनके करीबी बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी अपने को पत्रकार बताने वाले अर्जुन शर्मा पुत्र अमृतलाल शर्मा के ऊपर दस से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज है। महिला नीतू तिवारी पत्नी विजय तिवारी निवासी भैसौली थाना सरपतहां तथा कुछ अज्ञात लोगों का एक बड़ा गैंग हैं। जिनमें ओमप्रकाश पाण्डेय अपने बेटा अमन पाण्डेय के सहयोग से सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया है। वह कुछ महिलाओं को मोहरा बनाकर लोगो के खिलाफ शिकायती पत्र दिलवाते है। उनके ही गैंग के अपने को पत्रकार बताने वाले अर्जुन शर्मा अधिकारियों पर दबाव बनाकर मुकदमा दर्ज करवाते हैं। इसके बाद पीड़ितों से सुलह समझौता के नाम पर भारी भरकम रूपये वसूली करते हैं। जिससे क्षेत्र के व्यापारी, दुकानदार सहित आदि लोग दहशत में रहते हैं। इतना ही नहीं उक्त गैंग के चंगुल में हाल में ही तीन पत्रकार प्रिंस दूबे पुत्र अरबिंद दूबे, बिपुल सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह और धर्मेन्द्र शर्मा पुत्र चंद्रबली शर्मा भी फंस चुके है। बता दे कि उक्त तीनों पत्रकारों की छवि को धूमिल करने के लिए आपराधियों द्वारा लगातार षड्यंत्र रचकर फर्जी मुकदमें में फंसाने व बदनाम करने की लगातार साजिश रची जा रही है। फिलहाल पीड़ित पत्रकारों ने इसकी लिखित सूचना जौनपुर पुलिस अधीक्षक को देते हुए कार्यवाई की मांग किए है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
पत्रकारों की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ एसपी से हुई शिकायत

Previous article


