जौनपुर धारा, खुटहन। पत्नी को बहला फुसलाकर कर भगा जाने का आरोप लगाते हुए पति ने बुधवार को खुटहन थाने में अपने साढ़ू के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। मामला गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मसारी गांव का है। आरोपित साढ़ू खुटहन थाना क्षेत्र के गायत्री नगर डिहियां गांव का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धर्मसारी गांव निवासी धर्मेन्द्र धरिकार का आरोप है कि बीते सोमवार को उसका साढ़ू जो कि डिहिया गांव का है, वह उसके घर अक्सर आता जाता रहता था। रिश्तेदारी होने के चलते वह घर के भीतर भी आने जाने लगा। धीरे धीरे वह मेरी पत्नी को वरगलाने लगा। बीते सोमवार को वह घर पर नहीं था। उसी समय घर पहुंचे साढ़ू राजेश धरिकार ने उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर कर अपने साथ कहीं भगा ले गया। शाम को जब वापस अपने घर आया तो दोनों बच्चों ने बताया कि वह मौसा के साथ कहीं गयी है। देर रात तक दोनों वापस नहीं लौटे तो दूसरे दिन गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर दी गई। वहां से तत्काल कोई कार्रवाई न होने पर पत्नी की बरामदगी के लिए खुटहन थाने में भी तहरीर दिया है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
पत्नी को भगा ले जाने का साढू पर लगाया आरोप



