जौनपुर धारा,जौनपुर। शुक्रवार को जफराबाद पुलिस के पास पति-पत्नी के मारपीट तथा एक दूसरे को छोड़ने का मामला पहुंचा। पूछताछ में पुलिस सरकारी अधिकारियों के कारनामो का भी पर्दाफाश हुआ।
क्षेत्र के दुल्हेपुर गांव निवासी शिवपूजन गौतम की पुत्री पिंका देवी की शादी 2016 में जलालपुर क्षेत्र के कोतवालपुर गांव निवासी श्यामनारायण गौतम पुत्र दूधनाथ गौतम के साथ हुई थी। पिंका के पिता शिवपूजन ने बताया कि श्यामनारायण मेरी पुत्री पिंका को आये दिन मारता-पीटता रहता है। वह शराब पीने का आदि है। पिंका अब उसके साथ नही रहना चाहती है। वहीं श्यामनारायण ने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग जबरदस्ती मेरी पत्नी को मायके लिवा गए हैं। दोनो पक्षों की पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों की शादी वर्ष 2016 में धूमधाम से हुई थी। इसके बाद ब्लॉक स्तर कर्मचारियों व अधिकारियों ने 2018 में दोनो की शादी सरकार द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में भी करवायी गयी थी। थानाप्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह ने दोनो पक्षों को रविवार को थाने पर बुलवाया है। पिंका के पिता से पिंका को भी लिवाकर आने को कहा। जिससे दोनो पक्षों के बात की जानकारी हो सकी।