Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपति की प्रताड़ना से क्षुब्ध अध्यापिका ने फांसी लगाकर दी जान

पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध अध्यापिका ने फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भगवती कालोनी में अध्यापिका ने मंगलवार की रात पति से विवाद होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रयागराज जिले के ममफोर्डगंज निवासी नितिमा केसरवानी 40 वर्ष पुत्री संतोष केसरवानी जो आईटीआई जलालपुर में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। बुधवार की सुबह उनकी लाश कमरे में रस्सी के सहारे लटकी हुई पाई गई। जिस समय मौके पर पुलिस पहुंची है इस समय उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल उनके पति के मोबाइल पर लगा हुआ था। देर रात पति पत्नी दोनों के बीच विवाद होता रहा है। दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। इनकी शादी 1 वर्ष पूर्व हुई थी और इनका पति पीलीभीत में अध्यापक है। सूत्र बताते हैं कि पैसे के विवाद को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। इसलिए कि मृतका के पिता की तबीयत ज्यादा खराब चल रही थी और वह अपनी तनख्वाह का पैसा माता-पिता के ऊपर खर्च कर रही थी। देर रात पति से विवाद होने के बाद देर रात नीतिमा ने फांसी लगाते समय वीडियो कॉल लगाकर अपने पति को दिखाया कि वह उसकी प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्महत्या कर रही है। सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक मोबाइल का वीडियो आन रहा जिसे पुलिस ने बंद किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी तरफ मायके वाले पति के खिलाफ थाने पर तहरीर दे रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।