जौनपुर धारा,करंजाकला। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर करंजाकला ब्लॉक हरबसपुर गांव के निवासी पंकज यादव को सपा के प्रति उनकी निष्ठा और पार्टी व जन हित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। पंकज यादव न इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्र राजनीत की शुरुआत उसी दौरान छात्र आंदोलन में कई बार जेल भी गए, आगे उन्होने कहा कि वर्तमान में भाजपा के शासन में किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र आदि सभी वर्गों के लोग दुखी हैं। महंगाई दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश में अपराधों का ग्राफ भी बढ़ गया है। लिहाजा, अब भाजपा की विफलताओं और सपा की जन कल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत कराने का काम करेंगे। जल्द ही जौनपुर जिले में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।
― Advertisement ―
तेलगुड़वा-कोन मार्ग पर हुआ भूमि पूजन, वर्षों की प्रतीक्षा अब होगी खत्म
सोनभद्र। वर्षों से जर्जर और क्षतिग्रस्त तेलगुड़वा-कोन संपर्क मार्ग पर सफर करने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है। शनिवार को तेलगुड़वा...
पंकज यादव बने समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव
