Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरन्यूनतम 20पक्का पैमाइश के कार्य को पूर्ण करें लेखपाल : जिलाधिकारी

न्यूनतम 20पक्का पैमाइश के कार्य को पूर्ण करें लेखपाल : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।  जिलाधिकारी ने गम्भीरता पूर्वक समस्याओं को सुनते हुए सम्बधित अधिकारियो को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होने समस्त लेखपालों को प्रत्येक गांव में पांच फार्मर रजिस्ट्री बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कानूनगों का वेतन तभी आहरित होगा जब वे एक महीने में न्यूनतम 20पक्का पैमाइश के कार्य को पूर्ण करेंगे। उन्होंने आईजीआरएस के सन्दर्भ में निर्देश देते हुए कहा कि सम्बन्धित अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधा संवाद करें तथा मौके पर जाकर कार्रवाई करने के साथ ही जिओ टैग फोटो भी लगाये। कृषक दुर्घटना बीमा के आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत जिन परियोजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध नही है वहां भूमि हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराये। सभी लेखपाल इसकी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने लेखपालों को फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों को गति देने तथा धारा 24 के ऐसे मामले जिनमें पैमाईश होना है, 31 जून तक पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये और कहा कि जमीन के संबंध में पैमाइश निष्पक्ष होनी चाहिए।