जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र के गंगौली गांव में कैंप लगाकर नेकी घर टीम के सदस्यों ने बुधवार को गरीबों में कंबल व गर्म कपड़े वितरित किए।
गंगोली गांव के चंपानगर बाजार में मुख्य अतिथि वरिष्ठ ग्राम पंचायत सचिव उगेश पाठक एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. यश एम पाल के हाथों तमाम गरीबों में वितरित कराया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा कहा गया कि नेकी घर मुहिम गरीब अनाथ बेसहारा वृद्ध विकलांग लोगों की उम्मीद की पहली किरण बनी हुई है क्योंकि यह मुहिम अक्सर गरीबों के बीच मदद करने पहुंचती रहती है। नेकी घर मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश कर रहा है। हम सभी को नेकी घर मुहिम से जुड़कर पुण्य प्राप्त होता है। अतिथियों ने कहा कि हम सभी मुहिम का सदैव साथ और सहयोग करते रहेंगे और लोगों से जुड़ने की अपील भी की क्योंकि आज यदि मानव मानव की सेवा नहीं कर सकता तो पशु मानव की सेवा करने नहीं आयेगा। सभी मुहिम से आवश्य जुड़ें। इस दौरान सर्वेश मौर्य, आर के प्रजापति, बब्लू यादव, आशु प्रजापति, शिवकुमार, सुरेंद्र कुमार, आदेश कुमार, मिथिलेश सिंह, सदानंद वर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, हरि सहाय, रामसहाय, अंबुज अग्रहरी, सुखराम, देवीलाल सेठ, डॉ. अंकुर, निगम, विपिन प्रजापति, अनिरुद्ध प्रसाद, शंकर, शिवपूजन आदि लोगों ने सहयोग किया।


