जौनपुर धारा,जौनपुर। मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय रन्नो में नामांकन हेतु जन जागरूकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा स्कूल चलो अभियान पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सिंगर इमाम अजनबी एवं उनकी नुक्कड़ नाटक टीम के द्वारा जन समुदाय को यह संदेश दिया गया कि वह अपने 6 से 14वर्ष तक के सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन कराएं तथा उन्हें प्रतिदिन स्कूल भेजें, उन्हें डीबीटी, मध्यान्ह भोजन योजना तथा सरकारी विद्यालय से प्राप्त सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ से अवगत भी कराया गया। प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव ने जन समुदाय को यह जानकारी दी कि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों को अप्रैल में नामांकन कराने से डीबीटी तथा अन्य लाभ ससमय दिलाया जाएगा, साथ ही अन्य सभी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार बताया गया। इस अवसर पर ग्राम सभा रन्नो के गांववासी, विद्यालय के बच्चे तथा समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक


