जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले में पहली बार माँ चौकिया धाम से अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराई जा रही है। यह सुविधा भगवान राम के नाम पर रामभक्तों के लिए निःशुल्क है। इसके लिए पांच बसें प्रतिदिन चल रही हैं। इस बस का नाम जौनपुर निषाद रथ है। यह नेक कार्य पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने कराया है। इससे रामभक्तों में हर्षोंल्लास का माहौल है। मंगलवार को जौनपुर निषाद रथ को झंडा दिखाकर वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीयू के मीडिया प्रभारी डॉ.सुनील कुमार ने मंगलवार को रवाना किया। उन्होंने कहा कि सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है, वह भी भगवान की सेवा तो सबसे बड़ा धर्म और नेक कार्य है। चौकिया धाम से रवाना होते समय बसों के यात्रियों पर फूलों की वर्षा की गई। जयश्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। कहा कि आप रामलला के दर्शन कर श्रद्धापूर्वक पूजन करें। यह बस आपको ले जाने और लाने के लिए हैं। भगवान के प्रति आपकी श्रद्धा ही मेरे लिए आशीर्वाद है। आपकी सेवाकर मैं और मेरा परिवार आपका कृतघ्न है।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
निषाद रथ को झंडी दिखाकर पीयू मीडिया प्रभारी ने किया रवाना


