Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरनि:शुल्क मेडिकल कैम्प का सैकड़ों पुलिसकर्मियों को मिला लाभ

नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का सैकड़ों पुलिसकर्मियों को मिला लाभ

जौनपुर। पुलिस लाइन जौनपुर स्थित बहुद्देशीय हाल में रविवार को मेदांता हॉस्पिटल एवं मुरली फाउंडेशन जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान सामान्य जांच के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श भी दिया गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से पुलिसकर्मियों को नियमित जांच का अवसर मिलता है, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होता है और वे अपने कर्तव्यों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर पाते हैं। यह कार्यक्रम पुलिस विभाग, मेदांता हॉस्पिटल और मुरली फाउंडेशन जौनपुर के आपसी समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share Now...