― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिरीक्षण में खामियों पर नाराजगी तो बेहतर काम पर जताई संतुष्टि

निरीक्षण में खामियों पर नाराजगी तो बेहतर काम पर जताई संतुष्टि

  • डीसी मनरेगा ने सात गांवों का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, खुटहन। डीसी मनरेगा भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को खुटहन क्षेत्र के सात गांवों का औचक निरीक्षण किया। मनरेगा से कराए जा रहे कामों में जहां कुछ खामियों पर नाराजगी जतायी वहीं जहां काम की गुणवत्ता अच्छी रही वहां संतुष्टि जाहिर की। एक सप्ताह में खामियों को सुधारने हेतु तकनीकी सहायक अजय सिन्हा को निर्देशित किया। दोपहर में अचानक ईश्वरपुर सलहदीपुर गांव पहुंचे डीसी ने यहां निमार्णाधीन सीसी रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां फिनशिंग सही न पाये जाने पर नाराजगी जाहिर किया। उसके बाद वे नदौली गांव में सीसी रोड, निजमापुर में पंचायत भवन, पक्की नाली व सीसी रोड, अक्खीपुर में पक्की नाली व सीसी रोड, मोहिउद्दीनपुर और लोनियापट्टी में सीसी रोड, लोढ़िया और भिवरहा में सीसी रोड देख संतुष्टि जाहिर की वहीं कसियापुर में बनायी गई पक्की नाली की गुणवत्ता देख डीसी प्रसन्न दिखे। निरीक्षण के दौरान डीसी ने कहा कि जाबकार्ड वेरीफिकेशन और आधार फीडिंग 31 दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण होना चाहिए अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई निश्चित है। बीडीओ वीरभानु सिंह को सख्ती से निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत मित्रों का सभी रजिस्टर पूर्ण रूप से अपडेट होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान कई पंचायत मित्रों में यह खामी नजर आयी है। इस मौके पर तकनीकी सहायक अभिषेक सिंह, नरेगा अकाउंटेंट राहुल मिश्रा, जेई अखिलेश चतुर्वेदी मौजूद रहे।

Share Now...