Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरनिपुण होने के लिए बच्चों का दल शैक्षिक भ्रमण पर रवाना

निपुण होने के लिए बच्चों का दल शैक्षिक भ्रमण पर रवाना

जौनपुर धारा, बदलापुर। शैक्षिक परिभ्रमण से छात्र-छात्राओं में ऐतिहासिक व भौगोलिक स्थितियों की जानकारी होती है। इसलिए उन्हें समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण के लिए शिक्षकों को ले जाना चाहिए। यह बातें खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को कही। वह क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बड़ेरी के 40 छात्र एवं छात्राओं के शैक्षिक भ्रमण टीम को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना कर रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी  त्रिपाठी ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण करने से बच्चों में सामान्य ज्ञान की वृद्धि भी होती है। बच्चों की टीम के साथ कम्पोजिट विद्यालय बड़ेरी के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र यादव, सहायक अध्यापक देवव्रत चौहान, हरेंद्र प्रताप सिंह, मीरा यादव, गीता मिश्रा, विरेंद्र कुमार गये हैं। टीम का नेतृत्व एआरपी डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता कर रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्री कृष्ण नगर के 50 छात्र छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण दल अयोध्या के लिए रवाना किया गया। बच्चों की टीम के साथ प्रधानाध्यापक उमेश चतुर्वेदी, शिक्षिका रानी सिंह, अनुदेशक राजेश कुमार कनौजिया तथा अनुचर मिठाई लाल गए हैं। छात्र-छात्राओं का यह दल अयोध्या के लिए रवाना किया गया है।