Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर के लिये शर्तें लागू

निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर के लिये शर्तें लागू

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल दिये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम चरण माह नवम्बर, 2023 से दिसम्बर, 2023 तथा द्वितीय चरण जनवरी, 2024 से मार्च, 2024 तक निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल प्रदान किये जाने की स्वीकृति निम्न शर्तो के अधीन दी गयी है। जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को ही निःशुल्क सिलेण्डर वितरित किया जाना है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के वही लाभार्थी उक्त योजना के पात्र होगें जिनके बैक खाते से आधार लिंक/आधार प्रमाणीकरण होगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निर्गत होने वाले डीबीसी पर उक्त योजना लागू नहीं होगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत उज्ज्वला लाभार्थियों को 14.2 किग्रा के निःशुल्क सिलेण्डरों की सुविधा अनुमन्य होगी। इस योजना के अन्तर्गत सर्वप्रथम उपभोक्ता अपने स्तर से उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर रिफिल प्राप्त करेगा, उसके उपरान्त सब्सिडी की धनराशि उसके आधार प्रमाणित खाते में ऑयल कम्पनी द्वारा अन्तरित की जायेगी। ऑयल कम्पनियों द्वारा केन्द्रीय सब्सिडी तथा राज्य द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी का अन्तरण लाभार्थियों के खाते में पृथक-पृथक किया जायेगा। इस योजना के अन्तर्गत ए0सी0टी0सी0 के लाभार्थियों जिनका आधार बैक खाते से सत्यापित/प्रमाणित होकर लिंक है। अतएव उक्त के दृष्टिगत जनपद के समस्त उज्ज्वला योजना के लाभार्थियो को सूचित किया जाता है कि जिन लाभार्थियों के बैक खाते से उनके आधार का लिंक/प्रमाणीकरण अब तक नही हुआ है, वे लाभार्थी तत्काल सम्बन्धित गैस एजेन्सी एवं बैंक से सम्पर्क स्थापित कर, अपने आधार को बैक खाते से लिंक/प्रमाणित करा लें, तॉकि वे उक्त योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस रिफिल का लाभ ले सकें।