Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरनामांकन पत्रों की जांच कार्य का किया निरीक्षण

नामांकन पत्रों की जांच कार्य का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने तहसील केराकत में नामांकन पत्रों की जांच कार्य का निरीक्षण किया और निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके उपरांत अधिकारियों ने पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत में बने मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर उप जिलाधिकारी केराकत को निर्देश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, शौचालय, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था दुरुस्त रहे। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी केराकत से पुलिस के द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।