Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनशीला पदार्थ के साथ अंतर्जनपदीय गोतस्कर को किया गिरफ्तार

नशीला पदार्थ के साथ अंतर्जनपदीय गोतस्कर को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के क्रम में रविवार को खेतासराय पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर एक अंतर्जनपदीय गोतस्कर को नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुखबीर खास की सूचना पर थानाध्यक्ष खेतासराय चंदन राय मय टीम लेदरही नहर पुलिया के पास से गोतस्कर सलमान उर्फ मन्नी पुत्र मोहसिन निवासी मेहियापार थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ को दबोच लिया तलाशी के दौरान इसके पास से पचास ग्राम नशीला पदार्थ निकला जिसे आवश्यक विधिक कार्यवाई की गई। उक्त के विरुद्ध खेतासराय के अतिरिक्त जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों में मुकदमा पंजीकृत है। टीम में प्रमुख रूप से थानाध्यक्ष के अतिरिक्त महंगू यादव, अंबिका यादव, संजय पांडे, संदीप कुमार शामिल रहे।