खुटहन। भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का गुरुवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौराहे पर ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार पहनाकर जोरदार स्वागत किया। प्रमुख ने कहा कि नवागत जिलाध्यक्ष को जिले की कमान सौंपे जाने से जहां कार्यकर्ताओं में पार्टी के भीतर वास्तविक लोकतंत्र के पालन को लेकर विश्वास और उत्साह बढ़ा है, वहीं जनाधार में भी तेजी से बढ़त होनी तय है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, विशाल गौतम,रवीकांत विश्वकर्मा, शशांक तिवारी, बसन्तलाल मौर्या,बसंत मिश्रा,अंगद तिवारी, खुशीराम मिश्रा आदि रहे।
― Advertisement ―
धर्म और राजनीति का गठजोड़: क्या जनता के असली मुद्दे पीछे छूट रहे हैं?
भारत। धर्म और राजनीति गठजोड़ आज भारतीय लोकतंत्र के सामने एक गंभीर प्रश्न बनकर खड़ा है—क्या इस प्रक्रिया में जनता के असली मुद्दे कहीं...
नवागत जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

Previous article


