Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरनवरात्रि के प्रथम दिन डीएम, एसपी व बीएसए ने चौकिया धाम में...

नवरात्रि के प्रथम दिन डीएम, एसपी व बीएसए ने चौकिया धाम में दर्शन-पूजन

जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सोमवार को जिले के आलाधिकारी माता रानी के दरबार में पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। जनपद के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ तथा बीएससी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने माँ शारदा धाम, चौकिया में पहुंचकर मां के दरबार में शीश नवाया। पूजन-अर्चन के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धापूर्वक मां शारदा के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर उन्होंने भक्तों के बीच बैठकर विधि-विधान से पूजा संपन्न की। नवरात्र के पहले दिन मां के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतज़ामों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर प्रशासन को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, वहीं पुलिस बल को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने का आदेश दिया। एसपी डॉ.कौस्तुभ ने कहा कि नवरात्रि और दशहरे के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है, ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने आश्वस्त किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। बीएससी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने भी मां शारदा धाम में पूजा-अर्चना की और जिलेवासियों के लिए सुख-शांति की कामना की। नवरात्र के प्रथम दिन से ही मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मां के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई थी। पुलिस बल के साथ-साथ महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।