Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की भक्तों की पूजन अर्चन

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की भक्तों की पूजन अर्चन

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला के रामलीला मैदान पर स्थित मां शारदा देवी चौरा मंदिर पर चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजन अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा का भव्य श्रृंगार किया। महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर मां शारदा चौरा मंदिर पर पहुंचकर 51 दीपों की आरती की। माता की आरती में सैकड़ो महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। साथ ही 21 प्रकार का भोज भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। विद्वान पंडित सिद्धार्थ महाराज ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। देवी भागवत पुराण के अनुसार, मां चंद्रघंटा का रूप अत्यंत शांत, सौम्य और ममतामयी है, जो अपने भक्तों को सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करता है। इस दिन विशेष पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जीवन में खुशहाली आती है और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ती है। इस अवसर पर अरविंद कुमार पप्पू, दया साहू, मटरू ऊमर वैश्य, पशुपतिनाथ मुन्ना, शिवगोबिन्द साहू, राजू दाल मील, गिरिश चन्द्र बनूं, अनील कुमार, भोलानाथ ऊमर वैश्य, सुनील भोजवाल, सीके गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सूरज विश्वकर्मा, श्याम जी मुन्ना व बच्चा साहू, आलोक साहू समेत सैकड़ो से श्रद्धालु मौजूद रहे।