जौनपुर धारा, केराकत। जो राम जी को लेके आए है,हम उनको वोट करेंगे यह लोकसभा चुनाव में केवल प्रोपेगंडा था जो सिर्फ मीडिया लेबल का था कि जनता समझ गई थी कि उनको केवल नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा चाहिए और भगवान सबके होते है। ये बीजेपी वाले आके बता रहे है कि हम असली देशभक्त है असली रामभक्त है। इस देश में सभी भक्त है और सभी पूजा पाठ करते है। उक्त बातें सिहौली चौराहे पर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची मछलीशहर संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद प्रिया सरोज ने मीडिया से बात करते हुए कहा। उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जनता निराश थी। महंगाई, बेरोजगारी के साथ देश में एमएसपी कानून नही बन रहे थे। किसान धरने पर थे, संविधान को बचाना आरक्षण को बचाना पीडीए को आगे बढ़ाना था। इन सब मुद्दों को जनता ने समझा और जमकर इस मुद्दे पर वोट किया। जनता ने विश्वास कर हमें अपना आशीर्वाद दिया है। हम उन सभी मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्रीय समस्यायों को सदन में उठाने का काम करूंगी। क्षेत्र में जो जरूरी समस्याएं एवं विकास कार्य अवरुद्ध है। उसका तत्काल निस्तारित कराया जायेगा। वहीं उपस्थित क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि क्षेत्र की जनता का दिल की गहराईयों से आभार प्रकट करता हूं जो 2022 से ज्यादा बढ़त लोकसभा चुनाव में मिली जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का मैं कर्जदार हूं। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नीरज पहलवान ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता हमारी सबसे महत्वपूर्ण पूंजी है इनके सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर सत्यनारायण यादव, श्याम प्रकाश सरोज, जयप्रकाश राम, सुरेश यादव, रामराज राजभर, रामेश्वर मौर्य, वीरेंद्र, घनश्याम सिंह, पंधारी यादव, शमशेर बहादुर, गुड्डू चौहान, आजाद कुरेशी, संजय निषाद व नमन यादव समाजवादी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
नवनिर्वाचित सांसद का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Previous article


