- बोले विधायक, जनप्रतिनिधि होता है जनता का सेवक
जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक विधायक रमेश सिंह ने सवायन गांव में नवनिर्मित सड़क का शिलान्यास किया जो एक करोड़ सड़सठ लाख की लागत से लगभग 4 किलोमीटर लम्बी बननी है। लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता का सही मायने में सेवक होता है लेकिन इससे परे होकर पिछली सरकार के जनप्रतिनिधि ने जातिवाद और गुण्डागर्दी के क्षेत्र में विकास किया लेकिन आज भाग्य का विषय है कि विकास पुरूष के रूप में केन्द्र और प्रदेश सरकार बगैर भेदभाव के सबका साथ सबका विकास करने के लिए कटिवद्ध है। जनता की माँग पर ही इस सड़क के शिलान्यास का अवसर प्राप्त हुआ। विकास में जनसहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से कहाकि आज केन्द्र और प्रदेश की सरकार बगैर भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर विकास के लिए कटिवद्ध हैं। इस मार्ग के बन जाने से गंगौली तक जाने वाले राहगीरों की दूरी आधी कम हो जाएगी। बतौर वक्ता प्रमुख प्रतिनिधि डा. उमेश चन्द तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा रहे। क्षेत्रीय जनता की माँग पर विधायक ने विधान सभा की 16 सड़कें मुख्यमंत्री से संस्तुति कराकर उक्त नवनिर्मित मार्ग के लिए धन आवंटित करवाया जो लखनऊ बलिया राजमार्ग से बाया सवायन ऊसरा बस्ती होते हुए चिलबिली मार्ग तक कुल 2.600 किलोमीटर तक बनना है जिसके लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर सालिक वर्मा, सन्तोष तिवारी, अमन वर्मा, संजय सिंह, रमेश सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता हृदय नारायण शुक्ला व संचालन संतोष कुमार दीक्षित के किया।



