Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनवनियुक्त कांग्रेस जिला व शहर अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

नवनियुक्त कांग्रेस जिला व शहर अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर धारा,जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद सिंह व शहर अध्यक्ष आरिफ खान के स्वागत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन नगर के हिंदी भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन व पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जहां सर्वप्रथम डॉ.प्रमोद सिंह व आरि$फ खान का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन मज़बूत करने और जन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया। इस दौरान जि़लाध्यक्ष डॉ.प्रमोद सिंह ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग बहुत ज़रूरी है। आपसी मतभेद को भुलाकर संगठन को कार्यकर्ता मज़बूत करें ताकि कांग्रेस जनपद में मज़बूत हो सके। उन्होंने कहा कि मुझे जो जि़म्मेदारी मिली है। मैं उसका निर्वाहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करूंगा। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं होगी है। शहर अध्यक्ष आरि$फ खान ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के प्रत्येक वार्डो में कार्यक्रम आयोजित कर वार्ड अध्यक्षों का मनोनयन किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल सिंह हुकुम, पंकज सोनकर, आर.सी.पाण्डेय, राकेश सिंह डब्बू, राकेश मिश्र, फैय्याज हाशमी, देवेंद्र सिंह, रेखा सिंह, अमित तिवारी बबलू, साजिद मानू सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...