जौनपुर धारा, खेतासराय। खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग पर स्थित मिर्जा अनवर बेग इण्टर कॉलेज के निकट बुधवार की सुबह एक पैरामेडिकल एंड नर्सिंग इंस्टीच्यूट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समाजसेवी सलमान इश्तियाक द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार वुक्त इण्टर कॉलेज के समीप बरलास पैरामेडिकल एंड नर्सिंग इंस्टीच्यूट का शुभारम्भ मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित हुए समाज सेवी सलमान इश्तियाक ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने कहाकि लम्बे समय से लोगों का सपना था कि क्षेत्र में नर्सिंग इंस्टीच्यूट खुले ताकि आसपास क्षेत्र की बहन, बेटियों व बहुओं को नर्सिंग व पैरामेडिकल से सम्बंधित कोर्स के लिए कहीं दूर जाना न पड़े। क्षेत्रवासियों का यह सपना आज पूरा हो गया जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा बेहतर होगी। इस संस्थान में जीएनएम, एएनएम, डीआरएचसी, डीएमएलटी, सीएमएस, ईडी और पैरामेडिकल एंड नर्सिंग से सम्बंधित अन्य डिप्लोमा कोर्स का संचालन किया जाएगा। इस संस्थान में कोर्स के हिसाब से छात्रों को सुविधा व अत्याधुनिक संसाधनों से लैस है। इसके पूर्व सचिव मिर्जा अजफर बेग, प्रबंधक कहकशां खान, प्रबंधक अल्तमश बरलास ने अतिथि को माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद आजम, मौलाना अहमद, अब्दुल रहमान, डा. शादाब, सैय्यद उरूज, प्राचार्य डॉ. एनपी उपाध्याय, प्रधानाचार्य प्रभात पाठक, प्रधानाचार्य नौशाद अहमद खान, प्राचार्य आमिर सिद्दीकी मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद अतहर खान ने किया।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
नर्सिंग व पैरामेडिकल कोर्स के लिए नहीं जाना होगा बाहर : सलमान इश्तियाक

Previous article
Next article


