Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरननिहाल में आई युवती को युवक लेकर हुआ फरार

ननिहाल में आई युवती को युवक लेकर हुआ फरार

  • अपहरण सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, जाँच में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में आई एक युवती को युवक लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद युवती के पिता ने सोमवार की देर शाम को थाने पर पहँुचकर नामजद तहरीर दिया। बता दें कि प्रतापगढ़ जनपद निवासी एक व्यक्ति की ससुराल गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है, वह अपनी पुत्री को कुछ दिन रहने के लिए उसके ननिहाल छोड़ गया था। बीते 26फरवरी को उक्त युवती गांव के ही एक मंदिर में दर्शन करने के लिए घर से कह के निकली। उसके बाद वापस नही लौटी। लगभग 28दिन तक खोजबीन करने के बाद पता लगा कि रिश्तेदार का ही एक युवक युवती को भगा ले गया है। युवती के पिता ने सोमवार शाम को थाने पर पहुचकर नामजद तहरीर दिया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि प्राप्त तहरीर पर वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार निवासी विजय गुप्ता के विरुद्ध अपहरण सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।