Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरनदी में नहाने गए 12वर्षीय बालक की डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों...

नदी में नहाने गए 12वर्षीय बालक की डूबने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बदलापुर। विकासखण्ड के कृष्णापुर गांव में गुरुवार को गोमती नदी में नहाने गए 12वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भेलूपुर गांव निवासी सत्तू निषाद का पुत्र प्रिंस निषाद (12 वर्ष) तीन दिन पूर्व अपने मौसा अशोक निषाद के घर कृष्णापुर आया था। गुरुवार की दोपहर वह अपने कुछ साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उसे पानी से बाहर निकाला और बदलापुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।