― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरनगर शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद भी बंद नहीं हुआ विद्यालय

नगर शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद भी बंद नहीं हुआ विद्यालय

  • जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई शिकायत
  • मानक विहीन विद्यालय में ही बना लिया है पुस्तक का गोदाम

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा के बंद करने के आदेश के करीब दो माह बाद भी मानक विहीन विद्यालय धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है। इतना ही नहीं, घनी बस्ती में चल रहे विद्यालय को पुस्तिक-पुस्तिकाओं के गोदाम के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे किसी भी दिन कोई हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। इसकी जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई है।

नगर शिक्षा अधिकारी ने शिकायत होने पर गत वर्ष 18 नवंबर को एसएस (साईं शिक्षा) निकेतन जूनियर हाईस्कूल नईगंज का निरीक्षण किया था। चेकिंग के दौरान अस्थाई मान्यता द्वारा विगत कई वर्षों से विद्यालय संचालित होना पाया। विद्यालय भवन व कक्षा कक्ष मानक के विपरीत मिले। उन्होंने 21 नवंबर को प्रबंधक व प्रधानाचार्य को लिखित आदेश दिया कि इस तरह का विद्यालय संचालन नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 का उल्लंघन है। कक्षा कक्ष मानक अनुरूप न होने से किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ऐसे में विद्यालय का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दें। हैरत की बात तो यह है कि करीब दो महीने बाद भी विद्यालय संचालित हो रहा है। मोहल्लावासियों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल से की है।

Share Now...