- प्रयागराज से आरम्भ होकर शुक्रवार को पहुंची जौनपुर
- यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भारत जोड़ो के लगाये नारे, तय किया 15 किमी का सफर
- माता शीतला चौकियां के दर्शन के उपरांत अजय राय ने शुरू की पदयात्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा प्रयागराज से चलकर शुक्रवार को जनपद में पहुंची। यात्रा को लेकर कांग्रे्रस कमेटी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता दो दिन पूर्व से ही तैयारी में जुटे हुए थे। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि आज प्रदेश का व्यापारी वर्ग जीएसटी की छापेमारी से त्रस्त है। कोरोना काल के बाद मार्केट की स्थिति से सभी वाकिफ है फिर भी सरकार उनके गब्बर सिंह टैक्स की दोहरी मार दे रही है। उन्होंने वादा किया की 2024 में कांग्रेस की सरकार आते ही जीएसटी की एक सरल दर लागू की जाएगी। इसी क्रम में पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहाकि जौनपुर शहर आपसी सौहार्द का प्रतीक है। राहुल गाँधी इसी प्यार, आपसी सौहार्द के संदेश के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक देश जोड़ने के अभियान पर हैं। सभा को प्रदेश महासचिव प्रभारी मकसूद खान, प्रदेश सचिव प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव संगठन अनिल यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवव्रत मिश्रा, जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी चौहान, राजेश सिंह आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव तिलकधारी निषाद ने किया। यात्रा में रामचंदर मिश्रा, रेखा, ताहिर शेखू, परवेज आलम भुट्टो, राजेश गौतम, मंगला गुरु, सुरेंद्र वीर, विक्रम बहादुर सिंह बाबा, डॉ. राकेश उपाध्याय, विकेश उपाध्याय, पंकज सोनकर, शशांक राय, सन्दीप सोनकर, राकेश सिंह डब्बू, राकेश मिश्रा, विकास तिवारी, अश्वनी सिंह अंशू आदि मौजूद रहे।
हर व्यापारी भुखमरी के कगार पर है : अजय राय

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत पूर्व विधायक अजय राय ने नगर के बदलापुर स्थित मैरेज लॉन में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम हर वर्ग की आवाज बनकर उनके हित के लिए हर प्रयास करेंगे। जिन व्यापारियों की वजह से भाजपा सत्ता में आई हैं उन्हीं का शोषण कर रही है। आज हर व्यापारी भुखमरी के कगार पर पहुँचता दिखाई दे रहा है। सरकार द्वारा उन्हें इनकम टैक्स, जीएसटी विभाग आदि के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। व्यापारी भी अब बदलाव के मूड में हंै इसका जवाब आगामी चुनाव में देंगे। आगे उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी को सजा सुनाई गई है हम उसका स्वागत करते हैं। कोर्ट द्वारा निर्णय सराहनीय है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, नगर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, देवव्रत मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।



